कुख्यात अपराधी आंनदपाल की दूसरी पुण्यतिथि पर राजपूत समाज ने रखा जगह-जगह रक्तदान

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के हार्डकोर अपराधी आंनदपाल के एनकाउंटर को दो साल पूरे हो गए है। वहीं राजपूत समाज राजस्थान में आनंदपाल की पुण्यतिथि आनंदपाल के लिए रक्तदान करके मना रहा हैं। कल सोमवार 24 जून को नागौर जिले के लाडनूं के सांवराद गांव के आनंदपाल की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर राजपूत समाज के संगठनों ने मिलकर राजस्थान में जगह-जगह रक्तदान शिविर लगाए और इन शिविरों में युवाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

हम आपको बता दे कि 24 जून 2017 को आंनदपाल को चूरू जिले के मालासर गांव में पुलिस ने एनकाउंटर करके मार गिराया, उसके बाद राजपूत समाज के संगठनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया। लगभग 20 दिनों तक समाज ने आनंदपाल का अंतिम संस्कार नहीं किया, उन्होंने आंनदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और इसके लिए आनंदपाल के गांव सांवराद में आंदोलन किये।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default