जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार ने राजस्व विभाग में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्व विभाग का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया हैं। इस पोर्टल के बाद राजस्व विभाग की अधिकांश सुविधाएं लोगों को अब ऑनलाइन मिलेगी। इस पोर्टल के बाद भूमि से जुड़ी सभी प्रकिया मोबाइल, इ मित्र से हल हो सकेगी। यह राजस्व विभाग का एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।
यह पोर्टल भू-प्रबंधन, ई-हस्तांक्षरण, जमाबंदी व बैंकों हेतु कृषि ऋण जारी करने में सहायक होगा। इस पोर्टल में समस्त ग्रामों की राजस्व जमाबन्दी का कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया हैं। राजस्व नक्शों का भी डिजिटलाइजेशन कर दिया गया हैं। साथ ही सभी तहसीलों में मॉर्डन रिकॉर्ड रूम खोले जायेंगे।

Tnxx for comment