नागौर के मकराना के युवा किशन चौधरी ने जीता 'मिस्टर राजस्थान स्टार' का खिताब

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के नागौर जिले के मकराना के युवा किशन चौधरी ने जयपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में ' मिस्टर राजस्थान स्टार' का खिताब जीता हैं। किशन बुरड़क मकराना के बोरावड़ की बुरड़को की ढाणी के रहने वाले है। किशन ने जयपुर में आयोजित 'मिस्टर एंड मिस स्टार आइकन राजस्थान सीजन 2 ' में भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से 20 युवको और 20 युवतियों ने भाग लिया था। फाइनल राउंड में किशन सहित तीन विजेता पहुंचे थे, इनमें किशन को मिस्टर राजस्थान चुना गया। वहीं मिस राजस्थान का खिताब मन्जारी प्रिया ने जीता। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग थीम बेस पर प्रतियोगिताओं को उतारा गया था, उसी के आधार पर प्रतियोगियों का टेलेंट देखा गया था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default