कांग्रेस के बड़े नेता का ऐलान, मैं बन सकता हूं राहुल गांधी की जगह अध्यक्ष

INC News
0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार के बाद ही हैरान हैं। वो इस हार की जिम्मेदारी खुद ले चुके हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। उनको मनाने पर पूरी कांग्रेस जोर लगा रही है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। आज तक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक राहुल के इस्तीफे की जिद के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐलान कर दिया है कि वो राहुल गांधी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। आइए जानें वो नेता कौन है और आखिर उन्होंने ऐसा ऐलान क्यों किया।

ये हैं वो नेता जिन्होंने किया ऐलान


लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल पुथल मच गई है। राहुल अब पार्टी के अध्यक्ष रहना नहीं चाहते हैं और कांग्रेस उनको मनाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के बड़े नेता असलम शेर खान ने ऐलान कर दिया है कि वो राहुल गांधी की जगह कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। वो कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।


असलम शेर खान ने ऐलान किया है कि अगर राहुल पद छोड़ना चाहते हैं तो वो पार्टी संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी चलाना चाहता है उसको एक मौका मिलना चाहिए। श्री खान का कहना है कि वो दो साल के लिए अध्यक्ष बनना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं और अपनी काबिलियत वहां भी साबित कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default