सीकर, राजस्थान।
राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का सोमवार शाम को अचानक से निधन हो गया, यह खबर आग की तरह फैली और हर कोई इस खबर से चौंक गया। आज मदनलाल सैनी का अंतिम संस्कार सीकर में किया जाएगा। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया हैं। भाजपा कार्यालय में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पार्थिव देह रहेगी, उसके बाद उनके सीकर निवास स्थान उनकी पार्थिव देह ले जाएंगे। सीकर में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जायेगी।
शाम 4 बजे उनके सीकर निवास स्थान से उनकी देह को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया जाएगा। हम आपको बता दे कि मदनलाल सैनी राज्यसभा सांसद होने के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी थे। उनको फेंफड़ो में इंस्पेक्शन होने पर एडमिट करवाया गया, उसके बाद उनको दिल्ली एम्स में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Tnxx for comment