दिल्ली।
जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज दिल्ली में यमुना नदी के तट पर सफाई की। यह सफाई उन्होंने नदी के किनारे बने छठ घाट पर की, उनके साथ अनेक अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इस सफाई अभियान में WAPCOS की गोल्डन जुबली के चलते भाग लिया। यह संस्था नदियों की सफाई करने में अग्रणी संस्था हैं।
सफाई अभियान के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने इस संस्था के कमर्चारियों को सम्बोधित भी किया। नदी के किनारे काफी कीचड़ फैला हुआ था, इस कीचड़ के साथ ही कई तरह की पॉलीथिन पड़ी हुई थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि नदियों को जल्द ही साफ किया जाएगा, इन नदियों के साफ होने से ही भारत स्वच्छ होगा।।उन्होंने स्वच्छ भारत का नारा भी दिया।

Tnxx for comment