बाड़मेर जिले में हुए हादसे का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

बाड़मेर क्षेत्र के बालोतरा शहर के निकट जसोल गांव में रविवार शाम को हुए हादसे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जसोल गांव आकर हादसे से पीड़ित परिवारजनों से मिले और अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले और उनके हालचाल जाने। बालोतरा के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचकर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले।

गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित जांच की जाए। जांच के लिए जोधपुर संभागीय आयुक्त बाबूलाल कोठारी  को  जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री बीडी कला , राजस्व मंत्री हरीश चौधरी,  क्षेत्रीय विधायक मदन प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं नेता लोग उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default