नागौर, राजस्थान।
नागौर में अलवर जैसा ही एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में काफी चर्चित हैं। इस मामले को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही हैं, बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने मामले को एक सफ्ताह तक दबाकर रखा हैं। इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है। बेनीवाल ने इस मामले में आंदोलन की भी चेतावनी दी हैं।
आखिर क्या है पूरा मामला, यहाँ जाने
इस मामले में दिल्ली की रहने वाली 2 युवतियों के साथ नागौर में सामुहिक रेप हुआ है। युवतियों के अनुसार 2-3 महीने पहले उनकी जान-पहचान नागौर निवासी दीपक और उसके दोस्तों से किसी प्राइवेट जॉब को लेकर ऑनलाइन बातचीत हुई। इसके बाद युवतियों को नागौर निवासी दीपक ने 20 हजार रुपए लेकर नागौर आने को कहा और कहा कि यहाँ नागौर में तीन महीने की ट्रेनिंग होगी। दोनों युवतियां 25 मई को नागौर आ पहुंची, उनको लेने दीपक वहां गाड़ी से पहुंचा।
दीपक ने गाड़ी को नागौर से दूर किसी जंगल मे सुनसान जगह ले जाकर रोक दी, वहाँ पीड़िता को गाड़ी से नीचे उतारकर पास में ही एक मकान में ले गया, जबकि दूसरी युवती गाड़ी में ही बैठी रही। पीड़िता के साथ दीपक सहित उसके दोस्तों न मिलकर सामुहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी दीपक ने युवतियों से गहने और रुपए लेकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया।
युवतियों ने बस में बैठने के बाद कंडक्टर से थाने के बारे में पूछा और युवतियां 27 मई को नागौर के सदर थाने पहुंची, जहाँ पुलिस ने उनके कहे अनुसार मामला दर्ज नहीं किया और उनको जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही, थाने स्व महिला कांस्टेबल के साथ उनको दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
पुलिस ने कहा कि लड़कियों ने मामले को देरी से बताया, इसलिए देरी हुई
वहीं पुलिस का कहना हैं कि लड़कियों ने मामले को देरी से बताया था और जब थाने में उनको रिपोर्ट लिखने को कहा तो उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखी और उसमें उन्होंने कही पर रेप का नाम नही लिखा। युवतियों ने दिल्ली जाकर अपने घरवालों से सलाह मशविरा करके रिपोर्ट लिखवाने की बात कही, दिल्ली जाने के बाद युवतियों ने व्हाट्सप्प पर रिपोर्ट भेजी थी, हमने उसका प्रिंट निकालकर रिपोर्ट लिख दी और जांच शुरू कर दी हैं। इस मामले में पुलिस की कोई लापरवाही नहीं हैं, अगर होगी तो लापरवाही करने वालो पर कार्यवाही होगी।

Tnxx for comment