बाड़मेर हादसे पर बेनीवाल ने रालोपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य करने के लिए किया निवेदन

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

अभी-अभी बाड़मेर में पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई हैं और 50 लोग घायल हो गए है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके रालोपा कार्यकर्ताओं से राहत कार्य करने के लिए निवेदन किया हैं। बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बाड़मेर से आ रही इस दुखद घटना से मन विचलित हैं @RLPINDIAorg के साथियों से अनुरोध हैं की राहत व मदद बचाव के लिए तुरंत घटना स्थल पर पहुँच प्रभावितो की सहायता कर उनका मनोबल मज़बूत करें।

हम आपको बता दे कि अभी बाड़मेर के बालोतरा के जसोल गांव में एक कथा का आयोजन हो रहा था। अचानक आये तूफान के कारण पंडाल गिर गया। एक बिजली का तार टूटकर पंडाल पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गयी, बाकी 50 लोग घायल हो गए। घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default