दिल्ली।
हाल ही में मोदी सरकार में कृषि मंत्री बने कैलाश चौधरी अपने मंत्रालय को लेकर काफी गम्भीर देखें जा रहे है। कैलाश चौधरी लगातार कृषि को उन्नत बनाने के लिए और कृषि से जुड़ी योजनाओं के बारे में लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे है। इन बैठकों में कृषि मंत्री कैलाश चौधरी कृषि से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा कर रहे है।
कृषि मंत्री कैलाश चौधरी किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर काफी गम्भीर हैं, उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की आय दुगुनी करना है। उनका कहना हैं कि 2020 तक वो किसानों की आय दुगुनी कर देंगें। चौधरी खुद किसान परिवार से है, इसलिए वो किसानों की समस्याओं से वाकिफ है, यही कारण हैं कि कैलाश चौधरी किसानों की समस्याओं को लेकर काफी गम्भीर हैं।


Tnxx for comment