मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे को लेकर राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा ऐसा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में कांग्रेस को इस बार भी एक भी सीट नहीं मिली, भाजपा ने 2014 की तरह इस बार भी 25 की 25 सीट ले ली। इस तरह से कांग्रेस का राजस्थान में सफाया होने के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा भी मांग लिया। कहा जा रहा हैं कि सिर्फ 5 महीने पहले राजस्थान में गहलोत सरकार बनी और सिर्फ इतने ही दिनों बाद कांग्रेस का यह हाल हो गया, इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए।

इस्तीफे को लेकर राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे

अविनाश पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले हम मोदी और शाह को इस जनाधार पर बधाई देते हैं, हमने राजस्थान में काफी मेहनत की, लेकिन लोकतंत्र हैं और लोगों ने उनको चुना हैं, हम उम्मीद करते हैं कि इस बार पीएम मोदी 2014 में किये गए वादों को पूरा करेंगे। 

अविनाश पांडे ने गहलोत के इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी हार की पूरी जिम्मेदारी ले रही हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा नहीं मांगा जाएगा, गहलोत अभी भी सीएम के पद पर बने रहेंगे, हमने गरीब, किसान और हर तरह के मुद्दे आमजन तक पहुंचाए, लेकिन जनता ने जनाधार भाजपा को दिया हैं और हम उसको स्वीकार करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default