चेतन डूडी विधायक बनने के बाद पहली बार अपने ननिहाल पहुँचे, हुआ जोरदार स्वागत

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

डीडवाना से पहली बार विधायक बने चेतन डूडी आज अपने ननिहाल राजापूरा पहुँचे। विधायक चेतन डूडी विधायक बनने के बाद पहली बार अपने ननिहाल गए है। ननिहाल में उनके मामाजी, नानाजी और ममेरे भाइयों द्वारा विधायक चेतन डूडी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान विधायक चेतन डूडी को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ गांव में रैली भी निकाली गई।

इस दौरान राजापुरा में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया, इस सभा को चेतन डूडी ने सम्बोधित भी किया। विधायक चेतन डूडी ने अपने ननिहाल में बचपन मे बिताए गए दिनों को याद करते हुए कहा कि वो दिन अमूल्य थे। इसके बाद विधायक चेतन डूडी ने अपने ननिहाल के लोगों को धन्यवाद भी दिया और कहा कि आपके सहयोग का मै ताउम्र ऋणी रहूंगा।

हम आपको बता दे कि विधायक चेतन डूडी मारवाड़ के किसान नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय रुपाराम डूडी के बेटे है। चेतन डूडी पहली बार राजस्थान की विधानसभा म पहुंचे है। डूडी 2014 में यूनुस खान से चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार डूडी ने बड़े मार्जिन के साथ बड़ी जीत दर्ज की हैं। चेतन डूडी पीसीसी सचिव भी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default