नागौर के लाडनूं में धार्मिक मामला गर्माया, समुदाय विशेष ने फेसबुक पर फैलाया जहर

INC News
0

लाडनूं, नागौर।

नागौर जिले के लाडनूं तहसील में एक धार्मिक तनाव का मामला सामने आया हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर धार्मिक तनाव फैलाने को लेकर हैं। गौरतलब हैं कि लाडनूं के निम्बी जोधा में एक समुदाय विशेष के लड़के ने सोशल मीडिया साइट्स पर धर्म को लेकर कई आपत्तिजनक पोस्ट भी किये है, वहीं साथ मे महिलाओं की अर्धनग्न फ़ोटो भी पोस्ट किए हैं, जिसके कारण निम्बी जोधा में धार्मिक तनाव काफी बढ़ गया हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी संख्या में लाडनूं पुलिस थाने में पहुंचकर उक्त आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, ग्रामीणों ने इस मामले की लिखिति रिपोर्ट भी थाने में पेश की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी निम्बी जोधा गांव के 2 युवकों ने धर्म विशेष को लेकर लगातार कई पोस्ट और कमेंट किये गए है। 


यह हैं पूरा मामला, ऐसे भड़काई धार्मिक भावना

गौरतलब हैं कि निम्बी जोधा गांव के मोहम्मद अली भाटी नाम के युवक ने सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी फेसबुक और अपने पेज पर कई धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट लगातार किये हैं। आरोपी ने अपने आईडी से बने पेज 'ओवैसी फैन पेज' पर हिन्दू धर्म की तीन महिलाओं की फ़ोटो लगाई और ये तीनो फ़ोटो अर्धनग्न अवस्था में लगाई।

इसके अलावा आरोपी युवक ने कई प्रकार के धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट किए। गांव में हिन्दू धर्म के भी काफी लोग रहते है, जिसके कारण नाराज हिन्दू धर्म के युवाओं ने मिलकर लाडनूं थाने का घेराव किया, उसके बाद थानाधिकारी को एक लिखित शिकायत भी दी, उसके बाद थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इस मामले की लिखिति कॉपी हम नीचे सलंग्न भी कर रहे हैं, आप देख सकते है।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default