नागौर से राष्ट्रीय पावर पार्टी के बोतल चिन्ह वाले हनुमान बेनीवाल ने किया इतने वोट पर कब्जा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

आज देश के सामने लोकसभा चुनावों का परिणाम आ गया हैं। देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही हैं, वही कांग्रेस एक बार फिर सता से दूर रह गई हैं। राजस्थान में भी इस बार कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो गया हैं। वहीं राजस्थान की हॉट सीट बनी नागौर से एनडीए प्रत्याशी और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल जीत गए है। बेनीवाल ने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को  वोटों से हराया हैं।


राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने लिए इतने वोट

वहीं नागौर लोकसभा सीट पर गुजरात की पार्टी राष्ट्रीय पावर पार्टी ने चुनाव आयोग से रालोपा की बोतल चुनाव चिन्ह लेकर नागौर से एक डमी उमीदवार मैदान में उतारा था। राष्ट्रीय पावर पार्टी ने जोधपुर के रहने वाले हनुमान बेनीवाल को नागौर से उतारा था, ताकि रालोपा सयोंजक बेनीवाल के वोट काटे जा सके। अब इस सीट पर रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल जीत गए है, लेकिन इस सीट पर राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने 7486 वोट ले लिए। कुल वोटों का 0.62 प्रतिशत वोट राष्ट्रीय पावर पार्टी ने लिए है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default