जोधपुर, राजस्थान।
देश मे आज लोकसभा चुनावों का परिणाम सबके सामने आ गया हैं। देश मे एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही हैं। वहीं कांग्रेस इस बार भी सता से दूर हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस ने पिछली बार से सीट ज्यादा ले आई हैं। उधर राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो गया हैं। राजस्थान में कांग्रेस एक बार फिर से खाता नहीं खोल पाई हैं, अभी राजस्थान में कांग्रेस को सिर्फ 4 महीने पूरे हुए है, लेकिन फिर भी कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो गया।
सीएम गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को नहीं बचा पाए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए सबसे बुरी खबर उनके बेटे को लेकर हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से बुरी तरह हार गए है। उनको भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुरी तरह हराया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधी से ज्यादा रैलियां अपने बेटे के लिए जोधपुर में ही की थी। गहलोत अपने बेटे के लिए एक-एक वार्ड में घूमे थे, लेकिन अपने बेटे की साख मुख्यमंत्री गहलोत नहीं बचा पाए।
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कांग्रेस में भी बड़ी बेज्जती हुई हैं, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए जी तोड़ प्रयास किये थे, लेकिन फिर भी गहलोत हार गए। वहीँ राजस्थान में सिर्फ 4 महीनों में कांग्रेस की ऐसी हालत होना भी गहलोत पर भारी पड़ सकता हैं।

Tnxx for comment