राजस्थान में भाजपा नेतृत्व में परिवर्तन, गजेंद्र सिंह शेखावत हो सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों के साथ ही अब राजनीतिक दलों में बड़ा फेरबदल जरूर होगा और पहले भी ऐसा होता आया हैं। इसी तरह कांग्रेस और भाजपा में भी नेतृत्व में काफी फेरबदल किया जाएगा। एक ओर खबर हैं कि राहुल गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते है। इसी तरह राजस्थान में भाजपा अपना प्रदेशाध्यक्ष बदल सकती हैं। हाल ही में भाजपा ने अशोक परनामी को हटाकर मदनलाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद 2 महीनों तक खाली भी रहा, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व में एक नाम पर सहमति नहीं बनी थी। उस समय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम  चर्चा हुई थी, लेकिन वसुंधरा राजे की आनाकानी के बाद मदनलाल सैनी को ही प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था।

अब गजेंद्र सिंह शेखावत हो सकते हैं नए प्रदेशाध्यक्ष

अब देश मे लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए भाजपा अब राजस्थान में अपना नेतृत्व बदल सकती हैं। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि भाजपा अब अपने नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गजेन्द्र सिंह शेखावत को अपना प्रदेशाध्यक्ष बना सकती हैं। हालांकि शेखावत को पिछली बार की तरह इस बार भी केबिनेट मंत्री बनाया जा सकता हैं। अब देखना होगा कि भाजपा मदनलाल सैनी को ही अपना प्रदेशाध्यक्ष रखती हैं या इसमे कुछ फेरबदल करती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default