नागौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भरेंगें डीडवाना में हुंकार, बेनीवाल के लिए माँगेंगे समर्थन

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान दौरे पर रहेंगें। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नागौर जिले के डीडवाना में एक बड़ी चुनावी सभा करेंगें। योगी आदित्यनाथ की यह सभा एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में होगी। मुख्यमंत्री योगी आज 11 बजे डीडवाना हेलीकॉप्टर से आएंगे, उसके बाद 11.30 बजे मिर्धा स्टेडियम में आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में नागौर जिले सहित बाहर से भाजपा नेता भाग लेंगें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रालोपा सयोंजक और एनडीए उमीदवार हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहेंगें। योगी आदित्यनाथ हिन्दू वोटर्स को साधने का प्रयास करेंगें। हम आपको बता दे कि नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा ने रालोपा से सयुंक्त उमीदवार के तौर पर हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतारा हैं, उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को टिकट दिया हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default