बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान की 13 सीटों पर आज लोकसभा चुनावों के लिए मतदान शूरू हो चुका हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया हैं। बाड़मेर में भी आज चौथे चरण में मतदान हो रहा हैं। सुबह 6 बजे से ही मतदाताओं ने बूथ के सामने लाइन लगा दी थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने भी बूथ पर जाकर वोट डाला हैं। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने अपने पिता के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि यह देश का चुनाव है और हमने राष्ट्रवाद के लिए वोट डाला हैं।
हम आपको बता दे कि आज देश मे चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा हैं, वहीं राजस्थान में आज पहली बार लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा हैं, इसके अलावा 12 सीटों पर मतदान अगले चरण में होगा। आज राजस्थान में बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर, झालावाड़, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, भीलवाड़ा और टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर मतदान हो रहा हैं।

Tnxx for comment