सीकर, राजस्थान।
सीकर दुल्हन अपहरण मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस मामले हर दिन कोई न कोई नई खबर सामने आ रही हैं। अब इस मामले में एक नया मोड़ और आ गया हैं। अब सोशल मीडिया और कुछ फ़ोटो वायरल किये गए है, इन फ़ोटो में एक लड़का और लड़की शादी करते हुए दिखाई दे रहे है, साथ मे कहा जा रहा हैं कि यह लड़का और लड़की ही आरोपी अंकित सेवदा और दुल्हन हंसा कंवर ही हैं। पारिवारिक दबाव के कारण दुल्हन अब अपना बयान बदल रही हैं। ऐसा इस फ़ोटो के साथ मे लिखा हुआ है। हम आपको यह वायरल फ़ोटो दिखाने जा रहे है।
हालांकि INC News इस बात की पुष्टि नहीं करता हैं कि अंकित सेवदा और दुल्हन हंसा ने शादी की हैं या नहीं? लेकिन जो फ़ोटो वायरल किये गए है, उनमे दिखाई दे रही लड़की हंसा कंवर से ही मिल रही हैं। इसके साथ एक और फ़ोटो वायरल की गई हैं, जिसमें दूल्हे और दुल्हन के साथ एक लड़का भी हैं और उस लड़के को मुकेश रेवाड़ बताया जा रहा हैं। हम आपको बता दे कि देहरादून से पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया था, जिसमें आरोपी अंकित सेवदा, दुल्हन हंसा कंवर और आरोपी मुकेश रेवाड़ शामिल है। आखिर ये फ़ोटो सच हैं या नहीं? इस बात का खुलासा अभी हुआ नहीं हैं, लेकिन इन फ़ोटो को लेकर सोशल मीडिया पर यही कहा जा रहा हैं कि दोनों ने शादी कर ली थी।


Tnxx for comment