अजमेर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश की 13 सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इन सीटों पर शाम 5 बजे चुनाव प्रचार रुक गया हैं। आखिरी दिन में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आज राजस्थान में अभिनेताओं को प्रचार के लिए दोनों पार्टियों ने भेजा। एक ओर भाजपा ने सनी देओल को राजस्थान भेजा, तो कांग्रेस ने भी अभिनेता गोविंदा को राजस्थान भेज दिया। दोनों ही पार्टियों के इस तरह प्रचार करने को लेकर हर कोई चर्चाकर रहा था।
अजमेर में सनी देओल के बाद गोविंदा ने किया रोड़ शो
एक ओर अभिनेता सनी देओल ने अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए रोड़ शो किया था, कांग्रेस ने भी अभिनेता गोविंदा से अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी रिझु झुंझनुवाला के पक्ष में रोड़ शो करवाया। दोनों ही अभिनेताओं को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ अजमेर की सड़कों पर दिखाई दी। इस कड़ी तपती धूप में भी पार्टियो के समर्थकों के साथ अन्य लोगों ने भी अभिनेताओं की झलक पाने के लिए धूप को भी नहीं देखा।
राजस्थान की अजमेर सीट पर भी काफी रौचक मुकाबला हैं, इसलिए ही दोनों पार्टियों ने इस सीट पर रोड़ शो करवाये हैं। अजमेर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रेल को ही मतदान होंगें, अब चुनाव परिणाम में ही पता चलेगा कि कौन किसको मात दे पाता हैं?

Tnxx for comment