एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने किसानों से किये यह बड़े वादे, जाने क्या कहा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट पर अभी मतदान नहीं हुआ, इसलिए इस सीट पर काफी तेज प्रचार चल रहा हैं। इस सीट पर 6 मई को वोटिंग हैं। एक तरफ एनडीए से प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल हैं, तो उनके सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा। आज हनुमान बेनीवाल नागौर के परबतसर विधानसभा के दौरे पर रहे है। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने जनता से बड़े-बड़े वादे कर दिए। 

मैं सांसद बना तो किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी- बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर मैं सांसद बनकर दिल्ली गया तो किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी करूँगा, यही नहीं किसानों को मुफ्त बिजली भी दी जाएगी। साथ ही नेशनल हाइवे पर टोल फ्री किया जाएगा। एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने यह वादे परबतसर क्षेत्र में गांवो के दौरों पर किये। बेनीवाल ने आज लगभग 25 गांवो का दौरा किया, उनके साथ पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default