जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट इसलिए हॉट बन गई क्योंकि इस सीट पर दोनों तरफ ओलम्पियन खिलाड़ी है। एक ओर भाजपा से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस से डॉ. कृष्णा पूनियां। जयौ8ग्रामीण सीट जयपुर और अलवर जिले की 8 विधानसभा सीटों को मिलाकर पीने बनाई गई हैं। इस सीट पर 2014 में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीते थे और उन्हे मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया था।
कृष्णा पूनियां ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीत रखा हैं, तो कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने निशानेबाजी में सिल्वर मेडल। वही कृष्णा पूनियां को पद्मश्री से भी नवाजा गया हैं। कृष्णा पूनियां ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सादुलपुर से जीत दर्ज की और पूनियां पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें जयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया हैं।
क्या है जयपुर ग्रामीण सीट के समीकरण
इस सीट में कुल 17 लाख मतदाता हैं। दोनों ही प्रत्याशी खिलाड़ी है और साफ छवि के हैं। एक ओर राज्यवर्धन सिंह मोदी सरकार के राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं कृष्णा पूनियां किसानों के मुद्दों और आमजन के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। जातिगत समीकरणों की बात करे तो इस सीट पर जाट सबसे ज्यादा है, तो ब्रामण और यादव भी अच्छी संख्या में है। कृष्णा पूनियां को जाट होने का सीधा फायदा इस सीट पर मिल सकता हैं और महिला होने का भी फायदा कृष्णा पूनियां को इस सीट पर मिल सकता हैं।

Tnxx for comment