कुचामन, नागौर।
नागौर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय अब नजदीक है। ऐसे में चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं। वही इस बार नागौर में भाजपा के प्रत्याशी नहीं होने के कारण उनके परम्परागत वोट बैंक राजपूत समाज को रालोपा और कांग्रेस दोनो ही साधना चाहती हैं। हाल ही में कुचामन में भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने राजपूत समाज की मीटिंग ली थी और एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को समर्थन देने की मांग की थी, जिसमे राजपूत समाज ने बेनीवाल को समर्थन देने पर फैंसला लिया है, ऐसा कहा गया था।
लेकिन अब राजपूत समाज की मीटिंग कांग्रेस नेता श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने ली हैं। मंगलवार को श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने कुचामन की इस मीटिंग में राजपूत समाज के लोगों को सम्बोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को समर्थन देने पर बातचीत की। इसके बाद राजपूत समाज ने फैंसला लिया कि लोकसभा चुनावों में मतदान ज्योति मिर्धा को किया जाएगा।
दोनों ही मीटिंगों में फैंसला लिया गया हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला हैं कि आखिर राजपूत समाज किस ओर जाएगा?? क्या बेनीवाल को वोट देगा या फिर कांग्रेस को ????

Tnxx for comment