सीकर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले विधायक राजेन्द्र गुढ़ा की विधानसभा में 9 ब्लात्कार की घटना

INC News
0

झुंझुनूं, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश के झुंझन जिले में ब्लात्कार की घटनाओं ने आम आदमी में भय का माहौल बना दिया हैं। पिछले 25 दिनों में झुंझन में 9 ब्लात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तो कुछ आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह सभी घटनाएं झुंझन की उदयपुरवाटी विधानसभा की हैं। एक ही विधानसभा क्षेत्र में इतनी घटनाएं एक साथ होने के कारण कुछ सवालिया निशान छोड़ जाती हैं। इन घटनाओं के चलते महिलायें और लड़कियां में भय का माहौल बना हुआ है।

विधायक ने सीकर में किया था आत्मदाह का प्रयास तो फिर उदयपुरवाटी में क्यों नही??

वहीं एक साथ इतनी घटनाएं होने के बाद लोगों ने उदयपुरवाटी के विधायक राजेंद्र गुढ़ा को कठघरे में खड़ा कर दिया हैं। क्योंकि हाल ही में सीकर दुल्हन अपहरण मामले में राजेन्द्र गुढ़ा ने आत्मदाह का प्रयास किया था और कहा था कि मैं बेटियों के लिए ऐसी ही लड़ाई लडूंगा, लेकिन राजेन्द्र गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रही इन घटनाओं के प्रति संज्ञान नहीं लिया है। 

ऐसा करने के कारण विधायक राजेन्द्र गुढ़ा की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही हैं। क्योंकि उस मामले में विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने समाज विशेष की लड़कियों को लेकर विवादित बयान भी दिया था, जिसका भी काफी विरोध किया गया था। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default