नागौर, राजस्थान। राजस्थान प्रदेश में भाजपा ने 8 फरवरी से जेल भरो आंदोलन शुरू किया। यह आंदोलन भाजपा ने गहलोत सरकार के विरोध में किया हैं और किसानों की कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं। लेकिन गहलोत सरकार ने इस आंदोलन से एक दिन पहले ही किसानों की कर्जमाफी शुरू कर दी। भाजपा का आंदोलन पहले से प्रस्तावित था, इसलिए भाजपा ने एक बार तो इसे रद्द करने की बात कही। लेकिन अब इसको रद्द भी नहीं किया, तो वहीं कांग्रेस ने इससे पहले जगह-जगह कर्जमाफी के शिविर लगवा दिए।
भाजपा के इस जेल भरो आंदोलन पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गैर जिम्मेदार बताया हैं। पायलट ने कहा यह जेल भरो आंदोलन वाले पिछले 5 साल कहाँ थे? इन्होंने तो किसानों का कर्ज माफ नहीं किया हैं। वहीं रालोपा सयोंजक और किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने भी इस आंदोलन पर अपनी प्रकिया दी हैं।

भाजपा का जेल भरो आंदोलन सिर्फ नाटक- बेनीवाल
विधायक बेनीवाल ने कहा कि भाजपा का यह जेल भरो आंदोलन एक नाटक हैं। यह आंदोलन भाजपा लोकसभा चुनावों में वोट पाने के लिए कर रही हैं। बेनीवाल ने कहा कि "भाजपा 5 साल सत्ता में थी, तब इनको भत्ता और युवाओं को नौकरियां देने से कौन रोक रहा था। जनता को गुमराह करने का प्रयास भाजपा ने किया हैं, उसको अब जनता समझ चुकी हैं"। यह बातें बेनीवाल ने कही।
0 Comments
Tnxx for comment