मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही लिया बड़ा एक्शन, 3 घण्टे में ही किया किसानों का कर्जा माफ

INC News
0
आज मध्यप्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन गई। तीनों राज्यो के नए मुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण आज ही के दिन की हैं। मध्यप्रदेश में कमलनाथ, जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण की हैं। तीनों राज्यों में आज से कांग्रेस की सरकार बन चुकी हैं।


मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किया किसानों का कर्ज माफ़

कांग्रेस ने चुनाव से पहले किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही थी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर हम किसानों का कर्ज माफ कर देंगें। ऐसे में अभी 10 दिन नहीं हुए हैं, लेकिन राज्य के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही अपना पहला आर्डर किसानों की कर्ज माफी का ही दिया हैं। कमलनाथ ने सीएम बनते ही 3 घण्टे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। कमलनाथ ने किसानों का 2 लाख तक का कर्ज़ माफ किया हैं। 31 मार्च 2018 तक मध्यप्रदेश के सभी किसानों के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में जो कर्ज हैं, वो पूरा माफ़ करने का आर्डर दिया हैं। इसकी प्रतिलिपि हमारे पास हैं, जो हम आपको दिखा रहे हैं।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज़ माफ़ करने की तैयारी में कांग्रेस

वादे के मुताबिक मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी अब कांग्रेस कर्ज माफ करेगी, आज डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री बनते ही पमीडिया से बात की। सचिन पायलट ने कर्ज़ माफी को लेकर भी बयान दिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज़ माफ करेगी।

सोशल मीडिया पर कर्ज़ माफ़ी को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा था कांग्रेस का

फिलहाल अभी इन तीन राज्यों में चुनाव जीतने के 10 दिन नहीं हुए हैं, लेकिन बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने आज फिर से बीजेपी समर्थकों कर्ज माफी करके झटका दिया हैं। अपने वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default