जयपुर, राजस्थान। राजस्थान में अब लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां मंथन करने में लगी हुई हैं। एक ओर बीजेपी विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हैं, वहीं कांग्रेस इस बार 'मिशन25' पर काम कर रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने पार्टी नेताओं से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम मांगे है। इसके लिए राज्य के बड़े नेता सभी लोकसभा सीटों पर जाकर लोकसभा चुनाव के लिए उचित उम्मीदवार ढूंढने में लगे हुए है।
यह भी पढ़े- परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने शुरू की किसानो की कर्जमाफी, किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
जयपुर ग्रामीण से भरतपुर की महारानी दिव्या सिंह को उतार सकती हैं कांग्रेस
वहीं कांग्रेस जयपुर से पूर्व सांसद और भरतपुर की महारानी दिव्या सिंह को उतारने पर मंथन कर रही हैं। हम आपको बता दे कि दिव्या सिंह के पति विश्वेन्द्र सिंह अभी राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री भी हैं। साथ ही दिव्या सिंह भरतपुर से पहले सांसद भी रह चुकी हैं। महारानी दिव्या सिंह ने भी जयपुर ग्रामीण से दावेदारी भी जताई हैं, वहीं कांग्रेस की टिकट में डॉ चंद्रभान का नाम भी जयपुर ग्रामीण से आ रहा हैं।
यह भी पढ़े- परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने शुरू की किसानो की कर्जमाफी, किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
जयपुर ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी वर्तमान सासंद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर ही दांव खेल सकती हैं। राज्यवर्धन राठौड़ मोदी सरकार में खेल मंत्री भी हैं।
0 Comments
Tnxx for comment