Video- सीएम गहलोत ने की मीडिया से बात, वैभव गहलोत के परिणाम के लेकर बोला यह

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों का परिणाम कल देश के सामने आ जायेगा और आगे 5 साल में किसकी सरकार होगी? यह भी तय हो जाएगा। परिणाम आने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बात चीत की। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि यह जनता के हाथ मे हैं कि उन्होंने किसको वोट दिया हैं, लेकिन हमें यकीन हैं कि जनता ने हमारे पक्ष में वोट दिया हैं। जनता का फैंसला सबको मानना चाहिए, जिसको जनता चाहती हैं, वही जीतेगा।

गहलोत ने कहा कि हमें जनता का फैंसला स्वीकार होगा, हर पार्टी को जनता का फैंसला स्वीकार करना चाहिए, न कि बद्रीनाथ और केदारनाथ जाकर पूजा पाठ करना चाहिए, मौन मुद्रा में भी नहीं बैठना चाहिए। Video में गहलोत का पूरा बयान नीचे देखें-


मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत के परिणाम पर बोलते हुए कहा कि सब जनता के हाथ मे हैं, लेकिन हमें पूरा विश्वास हैं कि जनता ने हमारे पक्ष में ही वोट किया। बाकी जो जनता फैंसला करेगी, उसको हम स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने ईवीएम को लेकर भी कहा कि जनता कोसंयम में नही रखना चाहिए, अगर जनता को इस पर विश्वास नहीं हैं, तो बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default